BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने काआरोपी गिरफ्तार

 M.s verma

Manoj kumar

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने काआरोपी गिरफ्तार

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने मैनपुरी निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात 20 अप्रैल 2025 को करहल थाना क्षेत्र के असरोही मानिकपुर निवासी संदीप यादव पुत्र योगेश कुमार से हुई थी। आरोप है कि संदीप ने खुद को अकेला बताते हुए महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा और छह माह का समय मांगा।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान संदीप उसके घर आता रहा और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। छह माह बाद जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि संदीप उसे चंडीगढ़ और पंजाब भी घुमाने ले गया और वहां से लौटने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन वापस आने पर उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर जसवंतनगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद उपनिरीक्षक हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कचौरा बाईपास मार्ग स्थित बकरा मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post