M.S VERMA
MANOJ KUMAR
जसवंतनगर में लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचितजसवंतनगर। मॉडल तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील जसवंतनगर शाखा का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
जिला संगठन के पत्र संख्या 20, दिनांक 11 अगस्त 2026 के अनुपालन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं तहसील अध्यक्ष संजीव यादव तथा सहायक चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई।
निर्वाचन के बाद नवगठित कार्यकारिणी ने लेखपालों के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद जहीर खान सहित तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मोहम्मद जहीर खान अध्यक्ष, समशेर बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेहा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक यादव मंत्री, मंदीप श्रीवास्तव उपमंत्री, अरुण यादव कोषाध्यक्ष और आकांक्षा मिश्रा लेखा परीक्षक चुनी गईं।
सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की सूचना उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को भी भेज दी गई है। इस अवसर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और लेखपालों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
