मोहम्मद अमीन भाई
हाजी रिजवान अहमद बने ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड के जिला सलाहकार, समारोह में हुआ सम्मानइटावा। ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड की जिला इकाई इटावा ने स्वास्थ्य विभाग के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हाजी रिजवान अहमद को जिला सलाहकार नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर वाइस ख्वाजा रोड स्थित भदावर कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बोर्ड के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने हाजी रिजवान अहमद को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई और सैफ तैमूरी ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर हाजी रिजवान अहमद ने कहा कि बोर्ड ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बोर्ड के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में बोर्ड के सचिव हाजी शेख आफताफ, उपाध्यक्ष नवाब भाई, पूर्व कोषाध्यक्ष मुमताज भाई, वरिष्ठ पत्रकार एवं पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी, खुर्शीद आलम, कानपुर मंडल मीडिया प्रभारी वहाज अली निहाल, इमरान खान, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोज्जम, कानून सलाहकार असलम खान, मुराद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि हाजी रिजवान अहमद के अनुभव और मार्गदर्शन से बोर्ड की सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।


