BREAKING

इटावा: गांधी, शास्त्री और मसूरिया दीन पासी की जयंती पर कांग्रेस ने आयोजित की संगोष्ठी

 प्रेरणा जुबैरी 

गांधी, शास्त्री और मसूरिया दीन पासी की जयंती पर कांग्रेस ने आयोजित की संगोष्ठी

इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नुमाइश परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा शास्त्री चौरहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सहकारी शीतगृह परिसर पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गान किया।

संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में गांधी जी के विचारों को समझने और उन्हें जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी ने गांधी जी के अहिंसा के विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों का प्रभाव भारत के साथ दुनिया के कई देशों तक पहुंचा।

शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि गांधी जी के बताए अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने युवाओं से गांधी जी के विचारों को समझने और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे सहित अतुल आक्रोश, कोमल सिंह कुशवाहा, प्रशांत तिवारी, संजय दोहरे, सतीश नागर, प्रेम किशोर द्विवेदी, अरुण यादव, करन सिंह राजपूत, सरवर अली, अवनीश वर्मा, आरबी पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Previous Post Next Post