BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर रामलीला में 31 अक्टूबर क़ो सजेगी कवियों की महफिल, शिवपाल यादव और आदित्य यादव होंगे शामिल

M.S VERMA 

31 अक्टूबर को रात 8 बजे से होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, देशभर के नामचीन कवि और शायर बांधेंगे समां

जसवंतनगर (इटावा)। ऐतिहासिक जसवंतनगर रामलीला में शनिवार, 31 अक्टूबर की रात साहित्य और काव्य का रंगारंग संगम देखने को मिलेगा। रामलीला मैदान में रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के प्रसिद्ध कवि और शायर हास्य, गीत, गजल और वीर रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कवि सम्मेलन में जसवंतनगर विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, बदायूं के सांसद आदित्य यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

एक मंच पर जुटेंगे नामचीन कवि

आयोजकों के अनुसार, कवि सम्मेलन में डॉ. विष्णु सक्सेना (यश भारती), मुमताज नसीम, दिनेश देसी घी, विलाल सहारनपुरी, हिमांशी बावरा, विष्णु विराट, प्रीति पाण्डेय और वीर रस के कवि मयंक बिधौलिया काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कुमार मनोज करेंगे। हास्य और व्यंग्य से लेकर प्रेम, संवेदना और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं तक, श्रोताओं को विभिन्न काव्य विधाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।


समिति ने नगरवासियों से की सहभागिता की अपील

रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता ‘बबलू’ और उप प्रबंधक अजेंद्र गौर ने नगरवासियों से कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल रामलीला समिति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जसवंतनगर का सांस्कृतिक कार्यक्रम है। ऐसे आयोजनों से नगर की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामलीला मंच पर प्रतिष्ठित कवियों को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को एक ही मंच पर देश के जाने-माने रचनाकारों को सुनने का मौका मिल सके। उन्होंने नगरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ पहुंचकर कवियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

कार्यक्रम का विवरण

- स्थान: ऐतिहासिक रामलीला मैदान, जसवंतनगर, इटावा

- दिनांक: शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

- समय: रात 8 बजे से

Previous Post Next Post