M.S VERMA
MANOJ KUMAR
जसवंतनगर पुलिस की कार्रवाई, 13 अभियुक्तों का शांतिभंग में चालानजसवंतनगर। थाना जसवंतनगर पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में चालान कर माननीय उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को सुवीर कुमार, सुमित कुमार उर्फ रोहित, अभिषेक उर्फ गोलू, राकेश कुमार, गौरी शंकर, कल्लू प्रसाद उर्फ अमित कुमार, आदेश कुमार, मोहित, बृजेन्द्र, सचिन, दिनेश, शारांस और अजय के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित विवाद को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेजा गया।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। शांति भंग करने अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ाई गई है।
