BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में RSS का युवा संवाद कार्यक्रम, वैचारिक जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

M.s verma

Manoj kumar 

जसवंतनगर में RSS का युवा संवाद कार्यक्रम, वैचारिक जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जसवंतनगर द्वारा येलो गार्डेन में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने उपस्थित लोगों से संवाद किया। इस दौरान संघ, समाज और विभिन्न समसामयिक विषयों से जुड़ी वैचारिक जिज्ञासाओं पर चर्चा करते हुए सवालों के जवाब दिए गए।

सह विभाग संघचालक रामनरेश शर्मा ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य, विचार एवं सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन श्रीमती विमलेश यादव ने की।
कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला प्रचार प्रमुख वैभव सिंह ने बताया कि संघ द्वारा समाज केंद्रित संवाद कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में जसवंतनगर में आयोजित यह कार्यक्रम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की दिशा में एक अनूठी पहल है।
कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख अश्विनी शुक्ल, जिला प्रचारक शिवम, सह जिला बौद्धिक प्रमुख रामेन्द्र चौहान, नगर बौद्धिक प्रमुख रवि मिश्रा, सह नगर कार्यवाह मोहित, नगर प्रचार प्रमुख मधुर जैन, चित्रा परिहार, तरुण मिश्रा, आदित्य यादव, सुमित यादव, शीलू तोमर, डॉ. यज्ञेश सिंह, ज़मीन खान, हर्ष गुप्ता, यश गुप्ता, अवतार भदौरिया, यशराज माथुर, ईशान चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post