मऊदरवाजा पुलिस ने सट्टा लगाते एक शख्स को पकड़ा,फर्रुखाबाद में सट्टा पर्ची और 530 रुपये बरामद, चौकी इंचार्ज ने अपराधियों को दी चेतावनी
रेहान खान ब्यूरो चीफ़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा पुलिस ने सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गुड़गांव मंदिर के सामने से पकड़ा। उसके पास से सट्टा पर्ची और 530 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक कासिफ हनीफ अपने साथियों कांस्टेबल कुमार और कांस्टेबल नरेश कुमार के साथ इलाके में शांति व्यवस्था देख रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली, जिस पर उन्होंने दबिश देकर घेराबंदी की और सुधीर (उम्र करीब 41 वर्ष) पुत्र गिरीश सिंह निवासी बुधनपुर, थाना मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद को भागने का मौका दिए बिना पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर सुधीर के कब्जे से 2 सट्टा पर्ची, 1 दफ्ती, 1 डॉट पेन और 530 रुपये नकद मिले। पुलिस ने सुधीर के खिलाफ थाना मऊदरवाजा में सट्टा अधिनियम की धारा 13 G के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के बाद बीबीगंज चौकी इंचार्ज एसआई कासिफ हनीफ ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
चौकी इंचार्ज ने साफ किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ निष्पक्ष, प्रभावी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध वसूली, मारपीट, धमकी, जुआ, सट्टा, नशे के कारोबार, अवैध हथियार या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों को तुरंत अपनी गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दबंगई या प्रभाव के बल पर कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून की नजर में सभी बराबर हैं। पुलिस की प्राथमिकता है कि आम लोग निडर होकर रहें और अपराधियों में कानून का डर हो।
इस टीम में एसआई कासिफ हनीफ, कांस्टेबल नरेश गुर्जर, कांस्टेबल विनीत चौधरी, कांस्टेबल नितिन कुमार और महिला कांस्टेबल मधुरानी शामिल थे।
Tags
फर्रुखाबाद