M.s verma
Manoj kumar
10 साल से रेलमंडी के राजा हैं गणपति बप्पाप्राचीन शिव मंदिर में सजा गणेश दरबार, जयकारों से गूंज रहा रेलमंडी
जसवंतनगर,संवाददाता। रेलमंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर है। यहां लगातार 10 वर्षों से चली आ रही श्री गणेश महोत्सव की परंपरा इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश को ‘रेलमंडी के राजा’ के रूप में भव्य रूप से विराजित किया गया है। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
14 सितंबर से शुरू हुआ 10वां गणेश महोत्सव 25 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह-शाम गणपति की पूजा-अर्चना और आरती में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शाम होते ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से रेलमंडी का माहौल भक्तिमय हो उठता है।


