BREAKING

Jaunpur News: पुलिस ने छह चोरी की बाइक बरामद कर एक आरोपित को दबोचा

Jaunpur News: पुलिस ने छह चोरी की बाइक बरामद कर एक आरोपित को दबोचा

जौनपुर।
कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 600 रुपये नकद भी बरामद किए। बरामद बाइकों में एक बाइक सदर अस्पताल के पास से चोरी की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक जयदीप कोल पुलिस टीम के साथ शुक्रवार तड़के गश्त व चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर राजासाहब पोखरे और रसूलाबाद मालगोदाम के पास करीब 4:15 बजे उमरपुर सुंदरनगर कालोनी गुलरचक निवासी अतुल सोनकर उर्फ बुल्ला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित की निशानदेही पर बिना नंबर प्लेट की छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं। इनमें एक बाइक 1 जून 2026 को सदर अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। मामले में कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह, उपनिरीक्षक जयदीप कोल, राहुल रंजन, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार, इस्तेखार खां, राकेश सिंह और कांस्टेबल मोहन यादव शामिल रहे।


Previous Post Next Post