BREAKING

इटावा: कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

 प्रेरणा प्रीति 

कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

तलैया मैदान, लड़ैती भवन और कांग्रेस कार्यालय पर परंपरागत तरीक़े से फहराया झंडा

इटावा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस ने अपने परंपरागत तरीक़े से तीन स्थानों पर झंडा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में तलैया मैदान पर पीसीसी मेंबर प्रमोद शंखबार ने झंडा फहराया झंडा रोहण के बाद सभी कांग्रेस जन प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए। यह प्रभात फेरी तलैया मैदान पुरबिया टोला से शुरू हुई। फिर वहां से निकल कर उक्त प्रभात फेरी कोतवाली चौराहा, नगर पालिका चौराहा, साबित गंज चौराहे से होती हुई लड़ैती भवन पहुंची।

जहां ज़िला उपाध्यक्ष संजय दौहरे के संयोजकत्व में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने झंडा फहराया तथा सभी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया। वहां के बाद प्रभात फेरी बस स्टैंड नेविल रोड होती हुई रामगंज चौराहा, तहसील चौराहा, बलदेव चौराहा, राजगंज चौराहे से निकल कर कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुई। जहां पर अंत में एक बार पुनः ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने झंडा फहराया। उसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी कांग्रेसियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में कांग्रेसियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज इस संगोष्ठी में अपने वरिष्ठ जनों से हम छोटे लोगों ने अपने गौरवशाली इतिहास के विषय में जाना। और यह जाना कि कांग्रेस सिर्फ़ एक राजनैतिक पार्टी या संगठन भर नहीं है। बल्कि वह एक ऐसी विचारधारा है जिसके एक होने से ब्रिटिश हुकूमत को यहां से भागना ही पड़ा था। जिसके परिणाम स्वरूप आज हम स्वतंत्रता दिवस मना पा रहे हैं।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि हमें गर्व कि हम उस कांग्रेस के सिपाही हैं जिसका नेतृत्व एक ऐसे हाथों (राहुल गांधी जी) में है जिस पर आज हर देशवासी को नाज़ है।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाह,आर. बी. सिंह पाल, प्रेमकिशोर द्विवेदी, करन सिंह राजपूत, प्रेरणा ज़ुबैरी, सरवर अली , शमशुद्दीन खां,अवनीश वर्मा, अमित अग्निहोत्री, शौज़ब रिज़वी,सरवरी बेगम,हरेंद्र सिंह पाल, प्रदीप द्विवेदी, आसिफ जादरान,हरिओम सिंह,अंसार अहमद, मोहम्मद आदिल, नदीम, अमन तिवारी, यासमीन,आसाराम कठेरिया, हरि ओम पाल सिंह, मोहसिन,सुहेल वारसी, शशि, अनीता,आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post