M.S verma
Manoj kumar
गल्ला मंडी व्यापार मंडल की कमान महेश चंद्र को, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठनजसवंतनगर। मंडी समिति परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में गल्ला मंडी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष संजीव चौहान और नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई।
व्यापारियों की सर्वसम्मति से महेश चंद्र को अध्यक्ष, कोमल सिंह यादव को महामंत्री और ब्रह्म प्रकाश को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद व्यापारियों ने उनका स्वागत कर खुशी जताई।कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश चंद्र, सुनीत चौहान, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव, महाराज सिंह यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, आलोक गुप्ता, पंकज पुरवार, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, प्रवेश माथुर, सुमित शर्मा, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Tags
इटावा



