BREAKING

देवघर: स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने स्वतंत्रता दिवस पर घूमधाम से किया झंडोत्तोलन

 

स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने स्वतंत्रता दिवस पर घूमधाम से किया झंडोत्तोलन 

देवघर। स्थानीय जलसार चिल्ड्रेन पार्क के निकट स्वदेशी जागरण मंच, निःशुल्क बोलबम काँवरिया शिविर में स्वदेशी चौक पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ झडोत्तोलन किया गया। साथ ही, अमर बीर सेनानियों को याद किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रान्त समन्वयक मनोज सिंह ने कहा कि भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ स्वदेशी को बढ़ावा देने हेतू हम सबों को युद्ध स्तर पर लोगो को प्रोत्साहित करना होगा। मंच के जीवेश सिंह ने कहा, कि ऑन -लाइन विदेशी कम्पनियों के दुष्प्रभाव से हम सबो को बचने की शक्त आवश्यकता है। नहीं तो, लोग बेरोजगार हो जायेंगे।

आज के परिवेश में स्वदेशी को बढ़ावा देने की जरूरत है ,ताकि राष्ट्र समृद्ध हो सके। भारतीय मजदूर संघ के अंगद उपाध्याय ने कहा कि स्वदेशी एवं मजदूर संघ अपने-अपने मिशन पर कार्य करते हुए उच्च शिखर को प्राप्त करें ,ऐसा प्रयास हम सबों को करना चाहिए। कार्यक्रम में मंच के प्रात समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर कुमार सिन्हा, जीवेश सिंह आशा झा, बाबू सोना श्रृंगारी , मिथिलेश बाजपेयी, लक्ष्मी देवी ,भारतीय मजदूर संघ के अंगद उपाध्याय, श्रील फाउन्डेंशन के राकेश वर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अजित दुबे एवं अन्य अनेको लोग मौजूद थे।

Previous Post Next Post