BREAKING

फर्रुखाबाद: 12 बच्चों ने मुकम्मल किया हाफिज-ए-कुरान,खटकपुरा सिद्दीकी मदरसे में जश्न, मोहल्ले में खुशी की लहर

फर्रुखाबाद: 12 बच्चों ने मुकम्मल किया हाफिज-ए-कुरान,खटकपुरा सिद्दीकी मदरसे में जश्न, मोहल्ले में खुशी की लहर

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 
फर्रुखाबाद के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी में 12 बच्चों ने हाफिज-ए-कुरान की उपाधि प्राप्त की। इस अवसर पर मदरसे में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल रहा।

ये सभी बच्चे खटकपुरा सिद्दीकी के ही निवासी हैं। उन्होंने कुरान-ए-पाक को कंठस्थ कर अपने माता-पिता और पूरे मोहल्ले का सम्मान बढ़ाया है।

बच्चों की इस उपलब्धि में मदरसे के उस्ताद हाफिज साहब की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों द्वारा अंतिम सबक पूरा करने पर मदरसे में खुशी व्यक्त की गई।

इस अवसर पर मदरसे में एक विशेष दुआ सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

समाजसेवी राजा शम्सी और सभासद एवं समाजसेवी हाजी असलम अंसारी ने हाफिज बने बच्चों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटीं।

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी हाजी अहमद अंसारी, भाजपा नेता साजिद खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी वसीम जमा खान, पररू खां, हाजी जुबैर अंसारी, बबलू और अकरम खां सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

उस्ताद हाफिज साहब ने अपने संबोधन में कहा कि यह अल्लाह का करम, बच्चों की मेहनत और अभिभावकों की दुआओं का परिणाम है। उन्होंने कुरान-ए-पाक को कंठस्थ करने को दुनिया और आखिरत दोनों की सबसे बड़ी कामयाबी बताया।

कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।
Previous Post Next Post