BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा को लेकर पैदल गश्त, बाजार में पुलिस ने संभाला मोर्चा

M.S VERMA

Manoj kumar 

रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा को लेकर पैदल गश्त, बाजार में पुलिस ने संभाला मोर्चा

 एसपी सिटी ने बस स्टैंड से लुधपुरा तक किया पैदल भ्रमण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश

जसवंतनगर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को बहनों की सुरक्षा और नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त की। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी सिटी ने बस स्टैंड चौराहे से पैदल गश्त शुरू की। पुलिस टीम बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, नदी का पुल होते हुए लुधपुरा तक पहुंची। इस दौरान बाजार में भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही त्योहार के दौरान महिलाओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, शुभम वर्मा, अनूप कुमार पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

फोटो:-नगर क्षेत्र में गस्त करते एसपी सिटी और पुलिस बल।

Previous Post Next Post