M.S VERMA
मां नारायणी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसजसवंतनगर। कचौरा रोड स्थित मां नारायणी इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलेज के संस्थापक एवं संरक्षक तथा जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट भुजबीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के व्यवस्थापक एवं उनके पुत्र शनि यादव ने भी ध्वजारोहण में सहभागिता की।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर एडवोकेट भूजबीर सिंह यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अच्छे संस्कार और देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट भुजबीर सिंह यादवउन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति के संकल्प के साथ हुआ।
मां नारायणी इंटर कॉलेज प्रबंधन सनी यादव
Tags
इटावा/जसवंतनगर


